पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 8 मरे, 22 घायल (लीड-2)
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक आतंकवादियों ने यह विस्फोट पब्बी के खान शेर घारी में सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार के आवास के बाहर किया। यह इलाका प्रांत की राजधानी पेशावर से 20 किलोमीटर दूर है।
घटना के वक्त मंत्री के बेटे की शोक सभा के लिए एकत्र हुए थे। शनिवार को उनके बेटे मियां राशिद हुसैन की हत्या कर दी गई थी।
आत्मघाती हमलावर ने घर के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने खुद को वहीं उड़ा लिया जिसमें घटनास्थल पर कई लोग मारे गए और जख्मी भी हुए।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सूचना मंत्री हालांकि घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। हमले में मंत्री के दो रिश्तेदार घायल हो गए। विस्फोट में निकट की चार दुकानें नष्ट हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications