छत्तीसगढ़ विधानसभा में श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित
रायपुर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ, लेकिन दिवंगत उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
दिन के 11 बजे सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक एवं विधायकों ने शेखावत, जिनका मई में निधन हो गया था तथा सरगुजा जिले की भटगांव विधानसभा सीट केभाजपा विधायक रवि शंकर त्रिपाठी, जिनकी अप्रैल में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी, को श्रद्धांजलि दी।
सदन में विधानसभा (अविभाजित मध्य प्रदेश) के दो पूर्व सदस्यों रामकुमार अग्रवाल एवं जया बेन तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए सुरक्षा जवानों और आम लोगों को याद किया गया।
मानसून सत्र सात बैठकों के बाद तीन अगस्त को समाप्त होगा।
कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह सदन में भाजपा सरकार से राज्य में नक्सली हमला दोबारा होने के मुद्दे पर सवाल उठाएगी। 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 39, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के 48 सदस्य हैं। बहुजन समाज पार्टी के दो सदस्य हैं और एक सीटी रिक्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications