्रपाकिस्तान में 'ड्रोन' हमलों में 18 मरे
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक मिरानशाह से चार किलोमीटर दूर ताबी इलाके में एक घर को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागी गईं। यह हमला रविवार रात 9.30 बजे किया गया। इस हमले में चार लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
मिरानशाह के बाहरी इलाके दरगाह मंडी में भी एक घर को निशाना बनाकर हमला किया गया। इससे पहले, दक्षिणी वजीरिस्तान के सकतोई इलाके में अमेरिकी ड्रोन से चार मिसाइलें दागी गईं जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications