दिल्ली में बिजली सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने विधानसभा में दिल्ली विलासिता कर (संशोधन विधेयक-2010) भी पेश करने का फैसला किया है।

बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए दीक्षित ने बताया कि दिल्ली सरकार गरीब और कम आय वर्ग के बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करती है। प्रतिमाह 150/200 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरेलू ग्राहकों को 01 मार्च, 2008 से एक रुपया प्रति यूनिट सब्सिडी दी जा रही है। इसका मकसद कम आय वर्ग के घरेलू ग्राहकों पर बिजली की दरों का भार कम करना है। अब यह सब्सिडी 1 जून, 2010 से 31 मार्च, 2011 तक बढ़ाई जा रही है।

दीक्षित ने यह भी कहा कि कृषि ग्राहकों को मिल रही विशेष सब्सिडी भी 1 अप्रैल, 2010 से 31 मार्च, 2011 तक बढ़ाई जा रही है। इस पर सरकार को 1.5 करोड़ रुपए का भार वहन करना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+