न्यूजीलैंड में 16वीं मंजिल से गिरा किशोर सुरक्षित
यह घटना सोमवार की है। किशोर को तत्काल ऑकलैंड के मिडिलमोर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। गिरने के बाद 15 वर्षीय किशोर की कलाई टूट गई। चिकित्सकों का कहना है कि उसके पैर की भी हड्डी टूटी है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक मानाकाउ शहर में बने अपार्टमेंट के सबसे उपरी मंजिल से किशोर नीचे गिरा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब किशोर बालकनी में खेल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications