कैमरन सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत जाएंगे
एक विशेष विमान में प्रधानमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सात मंत्री और बैंकिंग, उद्योग, सेवा और शिक्षा क्षेत्र के 50 से अधिक शीर्ष अधिकारी सवार होंगे।
इस भारी-भरकम प्रतिनिधिमंडल में कंफेडरेशन ऑफ ब्रिटिश इंडस्ट्री के महानिदेशक रिचर्ड लैम्बर्ट, लंदन स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी जेवियर रोलेट, ग्लोबल कारपोरेट डेवलपमेंट के निदेशक माइल्स काउड्राई और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के समूह मुख्य कार्यकारी रोल्स रोयसे और पीटर स्टैंड्स शामिल हैं।
प्रधानमंत्री के साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र के दिग्गजों में केपीएमजी के चेयरमैन जॉन ग्रिफिथ-जोन्स, 3आई के मुख्य कार्यकारी माइकल क्वीन, अविवा समूह के मुख्य कार्यकारी एंड्र मॉस, बार्कलेज के मुख्य कार्यकारी जॉन वार्ली और स्टैंडर्ड लाइफ के चेयरमैन जेगरी ग्रिमस्टोन शामिल होंगे।
इसके अलावा व्यापारिक सेवाओं से जुड़ी टीम में येल के अध्यक्ष बॉब विग्ले, डब्ल्यूपीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सर मार्टिन सोरेल और बिजनेस प्रोसेसिंग कंपनी एक्स चेंजिंग के मुख्य कार्यकारी डेविड एंड्रज शामिल हैं।
प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल में आधारभूत संरचना क्षेत्र के दिग्गजों में बालफोर बिट्टी के मुख्य कार्यकारी इयान टेलर, अरुप के वैश्विक अध्यक्ष फिलिप डिल्ले, जेसीबी के अध्यक्ष सर एंथोनी बैमफोर्ड, जॉनसन मैथी के अध्यक्ष सर जॉन बैनहम, केयर्न एनर्जी के मुख्य कार्यकारी सर बिल गैम्मेल और सोलर सेंच्यूरी के अध्यक्ष जेरेमी लेगेट शामिल हैं।
खुदरा व्यापार क्षेत्र में ब्रिटेन के हित साधने के लिए यूरोप की अग्रणी खुदरा क्षेत्र की कंपनी किंगफिशर के समूह मुख्य कार्यकारी इयान शेशायर प्रधानमंत्री के साथ होंगे।
इसके अलावा वैश्विक कानून कंपनी क्लिफोर्ड चांस के वरिष्ठ भागीदार स्टुअर्ट पोफम कानूनी सेवा प्रदाता कंपनियों का नेतृत्व करेंगे। शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों का नेतृत्व पेंगुइन बुक्स के मुख्य कार्यकारी जॉन मैकिंसन और प्रोमेथिन के अध्यक्ष ग्राहम हॉव करेंगे।
संचार क्षेत्र के दिग्गजों में वोडाफोन के सीईओ विटोरिआ कोलाओ, केबल एंड वायरलेस के मुख्य कार्यकारी जिम मार्श और स्पॉटिफाई के संस्थापक डेनियल एक शामिल होंगे।
रक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल में बीएई सिस्टम्स के अध्यक्ष रिचर्ड एल ओल्वेर, ऑगस्ता वेस्टलैंड के प्रबंध निदेशक ग्राहम कोल और स्मिथ्स डिटेक्शन के समूह प्रबंध निदेशक स्टीफेन फिप्सन शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications