चीन में हवाई अड्डे पर फंसे हजारो यात्री
बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाएं चलने से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हवाई अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने या देरी की वजह से हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिणी सिचुआन प्रांत में चेंगदू सुआंलियु हवाई अड्डे पर 9,000 यात्री फंसे हुए हैं।
हवाई अड्डे पर रविवार को 11 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जबकि 100 उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। शनिवार को भी 200 उड़ानों में देरी हुई जबकि 20 उड़ानों को रद्द करना पड़ा जिससे 10,000 से अधिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को भी कुछ उड़ानें स्थगित की जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications