सोहराबुद्दीन मामले में अमीन बने सरकारी गवाह
अमीन के वकील ने सोमवार को इस संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत के समक्ष आवदेन दायर किया।
शाह ने रविवार को सीबीआई के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
सीबीआई ने शाह से जेल में पूछताछ की अदालत से इजाजत मांगी है।
शाह इस मामले में आरोपी हैं। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने सोहाराबुद्दीन की कथित हत्या में शामिल पुलिस अधिकारियों को फोन किए थे। पुलिस का दावा है कि सोहाराबुद्दीन लश्कर-ए तैयबा का सदस्य था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications