कर्नाटक में लौह अयस्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए कांग्रेस : कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कांग्रेस अपनी गलतियां दोहरा रही है। लौह अयस्कों के अवैध खनन को खत्म करने के लिए उसे केंद्र में अपनी शक्तियों का उपयोग करना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि अवैध खनन के विरोध में कांग्रेस बेंगलुरू से बेल्लारी तक की 320 किलोमीटर तक की पदयात्रा कर रही है। बेल्लारी को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में शामिल रेड्डी बंधुओं पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी और राजस्व मंत्री जी. करूणाकर रेड्डी तथा जी. सोमशेखर रेड्डी का गढ़ माना जाता है। रेड्डी बंधुओं पर कथित तौर पर अवैध खनन में शामिल होने का आरोप है।
पदयात्रा नौ अगस्त को बेल्लारी पहुंचने के बाद खत्म होगी।
कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा अभी तक विफल रही है क्योंकि इसमें सिर्फ कांग्रेस के ही कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। आम आदमी स्वत: ही इसमें नहीं आ रहा है।
कांग्रेस के साथ मिलकर जेडी (एस) के रेड्डी बंधुओं की मुखालफत करने की संभावना को उन्होंने नकार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications