शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 111 अंक लुढ़का (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 110.93 अंकों (0.61 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 18,020.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,194.09 के ऊपरी और 17,993.88 के निचले स्तर पर पहुंचा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 30.50 अंकों (0.56 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,418.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,466.25 के ऊपरी और 5,409.20 के निचले स्तर पर पहुंचा।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.72 अंकों (0.96 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,361.52 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 76.06 अंकों (0.81 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,363.26 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान तकनीकी, आईटी और तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.61 प्रतिशत, आईटी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.59 प्रतिशत और एफएमसीजी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन, रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वाहन कंपनियों के शेयर मूल्य में 3.25 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 2.13 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (2.12 प्रतिशत), टीसीएस (0.96 प्रतिशत), इंफोसिस (0.74 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (0.64 प्रतिशत) और आईटीसी (0.53 प्रतिशत) शामिल हैं।

सेंसेक्स में कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें मारुति सुजुकी (-12.13 प्रतिशत), हीरो होंडा (-7.46 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-5.75 प्रतिशत), एसबीआई (-3.44 प्रतिशत) और डीएलएफ (-2.89 प्रतिशत) शामिल हैं।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1824 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1090 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+