पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 मरे, 20 घायल (लीड-1)
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक यह विस्फोट खान शेर गढ़ी के पब्बी क्षेत्र में सूबे के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार के आवास के बाहर हुआ। मंत्री और उनके परिजन सुरक्षित हैं। इससे पहले शनिवार को मंत्री के पुत्र राशिद हुसैन मारे गए थे।
आत्मघाती हमलावर ने घर के अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने खुद को वहीं उड़ा लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस बीच पुलिस ने कहा है मंत्री के घर के बाहर एक लावारिस कार मिली है। उसकी तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications