नदी में फंसे 3 लोगों की जिंदगी संकट में
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गरौली गांव के करीब से निकली धसान नदी को चार लोग पार कर रहे थे तभी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया और वे पानी से घिर गए। उन्हें बचाने के लिए गांव के दो और लोग नदी में कूद गए। किसी तरह दो लोग तो बाहर निकल आए हैं जबकि चार लोग पानी की मझधार में फंस गए। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते एक व्यक्ति पानी में बह गया जबकि तीन बीचों बीच फंसे हैं।
जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए हैं परंतु नदी के बीच में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। प्रषासन ने सेना से मदद मांगी है। प्रदेश सरकार ने नदी के बीच में फंसे लोगो को निकालने के लिए भोपाल से छतरपुर के लिए हेलीकॉप्टर रवाना करने का निर्णय लिया है।
दो दिन पूर्व भी अनूपपुर जिले में कवई नदी में नौ लोग फंस गए थे, जिनमें से सात को तो निकाल लिया गया था, मगर दो लोगों का पता नहीं चल पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications