ब्लैकबेरी से सुरक्षा को खतरा : यूएई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय मीडिया में सोमवार को छपे एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ब्लैकबेरी में उपलब्ध कुछ सुविधाओं का लोग दुरुपयोग कर सकते हैं। इससे सामाजिक, न्यायिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
सरकार ने कहा कि उसकी चिंता इस सेवा में आंकड़ों के प्रबंधन और उसे सुरक्षित रखने के तरीकों को लेकर है और विशेष रूप से इसीलिए उसे अमीरात से बाहर रखा गया था।
ब्लैकबेरी बनाने वाली कनाडा की रिसर्च इन मोशन (रिम) कंपनी के ऊंचे स्तर की इनस्क्रिप्ट आंकड़ें भेजने की सेवा को मध्य पूर्व और एशिया की अधिकांश सरकारें एक समस्या और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के तौर पर देखती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications