बारिश से कोंकण रेल सेवा फिर से बाधित
मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। तटीय महाराष्ट्र में निरंतर हो रही बारिश की वजह से कोंकण रेलवे को महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक-केरल क्षेत्र के लिए लगातार तीसरे दिन सोमवार को अपनी ज्यादातर रेलगाड़ियां रद्द करनी पड़ी।
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार रद्द की गई रेलगाड़ियां इस प्रकार हैं : 0103 सीएसटी-मडगांव मांडोवी एक्सप्रेस, 0104 मडगांव-सीएसटी मांडोवी एक्सप्रेस, केआर8/केआर7 मडगांव-सावंतवाडी पैसेंजर, 2051-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस, 2052 मडगांव जन शताब्दी एक्सप्रेस, 2619 एलटी टर्नमिस मुंबई-मंगलौर मत्स्यगंधा एक्सप्रेस, 2620 मंगलौर-एलटी टर्मिनस मुंबई मत्स्यगंधा एक्सप्रेस, 0112 मडगांव-सीएसटी कोंकणकन्या एक्सप्रेस, 2977 एर्नाकुलम-जयपुर एक्सप्रेस, 0216 एर्नाकुलम -मडगांव एक्सप्रेस और 2201 एलटीटी टर्मिनस मुंबई-कोचुवेली गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल हैं।
बारिश के चलते कुछ रेलगाड़ियों की दूरियां कम की गई हैं। केआर5/केआर6 दिवा-सावंतवाडी पैसेंजर रेलगाड़ी को केवल दिवा-रत्नागिरी -दिवा के बीच ही चलाया जा रहा है और रत्नागिरी-सावंतवाडी-रत्नागिरी के बीच रद्द कर दिया गया है।
तीन रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया गया है जिनमें 2997 तिरुनेलवेली-हापा एक्सप्रेस, 2432 हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस और 2448 अमृतसर-कोचुवेली एक्सप्रेस शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications