बिहार के उपमुख्यमंत्री की चचेरी बहन हिरासत में (लीड-1)
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जैन ने संवाददताओं को बताया कि रेखा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेखा पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने तथा अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार रेखा मोदी शनिवार रात बदहवास हालत में सड़क पर आ गई थीं। उनका आरोप है कि रविवार को वह अपनी मां से मिलने अपने भाई महावीर मोदी और उद्घव मोदी के घर गई थीं। इस दौरान उनके भाइयों ने उनके साथ बदतमीजी की तथा उनके कपड़े फाड़ डाले तथा उन्हें बेइज्जत करने की भी कोशिश की गई।
पुलिस के अनुसार रेखा पुलिस को लिखित रूप से इसकी शिकायत नहीं दे रही हैं। इस मामले में सुशील कुमार मोदी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications