ब्राजील में 100 कामगार बंधक बनाए गए

रियो डी जनेरियो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील में अमेजन के जंगल में एक निर्माणाधीन बांध पर कार्यरत 100 से अधिक कामगारों को तीर-कमान जैसे परंपरागत हथियारों से लैस लगभग 300 लोगों के एक समूह ने बंधक बना लिया है।

अरिपुआना शहर में डारडेनिलोस पनबिजली बांध के मजूदरों को अगवा करने वाले प्रदर्शनकारियों ने कामगारों को मारने की धमकी नहीं दी है लेकिन श्रमिकों को अपने बैरकों में वापस जाने के लिए कह दिया है।

ब्राजीलियन नेशनल इंडियन फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक ने एंटोनियो कार्लोस फरेरा डी एक्वीनो ने कहा, "उन्होंने कामगारों को कभी भी मारने की धमकी नहीं दी। उन्हें अपने शिविरों में वापस जाने के लिए कहा है।"

बांध को लेकर विरोध कर रहे स्थानीय लोग 'सामजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण' पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+