लखनऊ हवाईअड्डे पर अग्निशमनकर्मी को सांप ने डसा, हड़कंप
गंभीर हालत में अग्निशमनकर्मी एस.के.मौर्या को छत्रपति शाहू जी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय (सीएसएमएमयू) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
अमौसी हवाई अड्डे के निदेशक अतुल दीक्षित ने संवाददाताओं को बताया कि मौर्या सीएसएमएमयू में भर्ती हैं। उन्हें फिलहाल गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। दीक्षित ने कहा कि सांप का कुछ पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications