वजन घटाने में हमेशा मददगार नहीं होता दौड़ना

लंदन के एक निजी प्रशिक्षक ग्रेग ब्रूक्स कहते हैं, "ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए दौड़ना शुरू कर देते हैं लेकिन यह हमेशा कारगर नहीं होता।"

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ब्रूक्स कहते हैं, "वसा हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत है।" उनका कहना है कि आप जितना ज्यादा दौड़ते हैं आपका शरीर आपके अगली बार दौड़ने के लिए खुद को तैयार करता है। वास्तव में आपके शरीर में और ज्यादा वसा इकट्ठा हो जाता है।

ब्रूक्स का कहना है, "आप जितना अधिक दौड़ते हैं आपका शरीर दौड़ने के लिए उतना ही अनुकूल होता जाता है और आपको कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इस तरह से कम कैलोरी खर्च होती है।"

उनके मुताबिक दौड़ने का जोड़ों पर भी खराब प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब आप दौड़ते हैं तो आपके शरीर का भार आपके जोड़ों पर पड़ता है और यदि ऐसा बार-बार हो तो इससे आपके जोड़ खासकर एड़ियां या घुटने कमजोर हो जाते हैं।

ब्रूक्स का कहना है कि ऐसा विश्वास है कि कोई भी व्यायाम आपकी चयापचय क्रिया तो तेज कर देता है लेकिन दौड़ने से इसका विपरीत असर होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+