तेज रफ्तार कार ने ली 4 मजदूरों की जान (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क की मरम्मत कर रहे आठ मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से जख्मी हैं।

दुर्घटना रात करीब 1.30 बजे उस समय हुई जब एक होंडा सिटी कार ने सफदरजंग फ्लाईओवर के पास लोक निर्माण विभाग की तरफ से काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने एम्स में दम तोड़ दिया।"

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं।

अधिकारी ने बताया, "ऐसा संदेह है कि होंडा सिटी कार के चालक ने शराब पी रखी थी और वह नियंत्रण खो बैठा। वह मौके से भाग गया और उसकी कार से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। हादसे के समय कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।"

मौके पर काम कर रहे एक मजदूर ने बताया, "हम मरम्मत के काम में लगे थे। करीब 1.30 एक तेज रफ्तार कार वहां आई और उसने हम लोगों को कुचल दिया। मुझे मामूली चोट आई है। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+