पार्कवे के अधिग्रहण से हटी फोर्टिस
पार्कवे के एशिया में 16 अस्पताल हैं जिनमें 3,400 से ज्यादा बिस्तर हैं।
फोर्टिस के चेयरमैन मलविंदर मोहन सिंह ने कहा कि समूह ने पार्कवे में 25 फीसदी हिस्सेदारी 3.95 सिंगापुरी डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से मलेशिया सरकार की कंपनी खाजनाह को बेचने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। सिंह ने इसे एक अच्छा सौदा बताया।
फोर्टिस को उम्मीद है कि पार्कवे के 28.422 करोड़ शेयरों की बिक्री से उसे 10 करोड़ सिंगापुरी डॉलर का मुनाफा हासिल होगा।
उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि पार्कवे एक अच्छी परिसंपत्ति है। साथ ही हम यह भी मानते हैं प्रत्येक संपत्ति का एक आंतरिक मूल्य होता है। हमारा मानना है कि इसमें अपनी हिस्सेदारी को बेचना हमारे लिए बेहतर है।"
सिंह ने कहा, "हम भारत, एशिया और वैश्विक स्तर पर अपने विस्तार की अन्य संभावनाओं पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। जबसे हमने पार्कवे में निवेश किया, हमारे लिए इस क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी की शानदार संभावनाओं की पेशकश हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications