आयकर के डर से लाखों पाउंड कब्र में दबाए
समाचार पत्र 'द सन' ने सोमवार को खबर दी है कि 'इनलैंड रेवेन्यू विभाग' को झांसा देने के लिए उस व्यक्ति ने इस भारी-भरकम रकम को 20 वर्षो तक कब्र में ही दबे रहने देने का फैसला कर लिया था।
इसकी वजह यह है कि ब्रिटेन में कर से जुड़े मामलों की जांच अधिक से अधिक 20 वर्षो तक ही जारी रह सकती है।
उस व्यक्ति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि किसी की निशानदेही पर आयकर विभाग को उसकी इस करतूत की जानकारी मिल चुकी थी।
जानकारी मिलते ही आयकर विभाग ने उस कब्रिस्तान के रखवाले की इजाजत लेकर कब्र खोद डाली। इसके बाद आयकर विभाग ने दबाई गई रकम में से 50,000 पाउंड कर के रूप में अपने पास रख लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications