राज्यसभा में 52 सदस्यों ने ली शपथ
पंचाब से चुनी गईं सूचना एवं प्रसारण मंत्री सोनी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। राजस्थान से निर्वाचित वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने हिंदी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई ने ऊर्दू में शपथ ली।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू, पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी, पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी व तरुण विजय एवं चंदन मित्रा ने शपथ ग्रहण किया। इनके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता तारिक अनवर और शिवसेना के संजय राउत शपथ लेने वालों में प्रमुख रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications