सीबीआई का दुरुपयोग नहीं: प्रधानमंत्री (लीड-2)

प्रधानमंत्री ने संसद का कामकाज सुचारु ढंग से चलने देने का आह्वान भी किया।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप का मैं खंडन करता हूं। यह कांग्रेस जांच ब्यूरो नहीं है। सीबीआई कांग्रेस का मुखपत्र नहीं है।"

सिंह ने कहा कि सरकार गुजरात के पूर्व गृह मंत्री अमित शाह की गिरफ्तारी से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में शाह की गिरफ्तारी के पीछे कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का हाथ होने के विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से शुरू हुई। केंद्र सरकार का इस मामले से कुछ भी लेना देना नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष इस बात को बेहतर तरीके से जानता है कि इस मामले से कांग्रेस का कुछ भी लेना देना नहीं है। केंद्र सरकार ने जांच को किसी भी तरह से प्रभावित करने का प्रयास नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सरकार शाह की गिरफ्तारी के मामले से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारु ढंग से चलने देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "यहां हम राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर बहस करने के लिए हैं। विपक्ष जिस भी मुद्दे पर चाहे सरकार उस पर बहस के लिए तैयार है। हम चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही सुचारु ढंग से चले। भारत की जनता भी यही अपेक्षा करती है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इसोहिला आरक्षण विधेयक और नागरिक परमाणु दायित्व विधेयक सहित कई विधेयक वर्तमान सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+