उच्च विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन योजना!
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2009-10 में प्राथमिक विद्यालयों में एक करोड़ 38 लाख पांच हजार बच्चों को तथा उच्च विद्यालयों में 38 लाख 80 हजार बच्चों को मध्याह्न् भोजन दिया गया। जबकि अब तक यह योजना उच्च विद्यालयों में लागू ही नहीं है।
इसी तरह रिपोर्ट में जननी बाल सुरक्षा योजना (जेबीएसवाई) में भी अनियमितता बरतने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेबीएसवाई योजना के तहत 298 लाभार्थियों की जांच की गई। लाभार्थियों के फोटोग्राफ, भुगतान की तिथि और निबंधन संख्या के आधार पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों को एक दिन से दो माह के अंदर प्रसव के नाम पर दो बार से लेकर पांच बार तक भुगतान किया गया है।
इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शकील अमिद खान ने सोमवार को आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अब तक के सबसे भ्रष्ट सरकार के मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के नए मामले रोज सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस कैग रिपोर्ट में इतने घोटाले की बात कही गई है उसे खुद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में पेश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications