राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
सभापति हामिद अंसारी ने कहा कि शेखावत एक दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने राजस्थान के राजनीतिक और समाजिक क्षेत्र में काम किया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में अलग छाप छोड़ी।
शेखावत के अलावा सदन के मौजूदा सदस्य वीरेंद्र भाटिया और दो पूर्व सदस्यों दिग्विजय सिंह एवं के. ए. कृष्णा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही मैंगलोर में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों और छत्तीसगढ़ नक्सली हमलों में शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले 52 नए सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications