ट्रक ने छात्रा को कुचला, तोड़फोड़ और आगजनी
घटना जिले के जसरा कस्बे की है, जहां बांदा रोड पर एक अनियंत्रति ट्रक ने साइकिल से जा रही अनीता नाम की छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। अनिता स्थानीय मधुसूदन इंटर कालेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी।
जसरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक फूल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि छात्रा की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगाकर आसपास तोड़फोड़ की। साथ ही वहां से गुजरने वाली रोडवेज बसों और गाड़ियों पर पथराव किया।
सिंह के मुताबिक पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। भीड़ ने उसे छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस के साथ झड़प की।
सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद भीड़ को मौके से हटा दिया गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से काबू में हैं। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications