अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, 21 लोग मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा कंधार प्रांत में हुआ। बस काबुल से कंधार जा रही थी। मरने वालों में दो लड़कियां, दो महिलाएं और 17 पुरुष हैं।
इस हादसे में घायल लोगों को कंधार शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
अफगानिस्तान में होने वाली दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बदहाल सड़कें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications