न्यूजीलैंड में 2 हवाई जहाज टकराए, 2 मरे
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता बिल सोम्मर ने बताया कि उत्तरी द्वीप में फील्डिंग के पास 3.30 बजे केस्सना 152 के दो हवाई जहाज टकरा गए।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार नष्ट हुए विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरा विमान नजदीक की एक हवाई पट्टी पर सुरक्षित उतर गया।
पुलिस ने दुर्घटना स्थल को घेर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications