बाभली परियोजना पर प्रधानमंत्री से मिलेंगे नायडू
नायडू ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मैं शाम पांच बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगा।"
आंध्र प्रदेश इस बांध के निर्माण का विरोध करता रहा है। उसका आरोप रहा है कि महाराष्ट्र सरकार का यह कदम जल बंटवारे से जुड़े समझौते का उल्लंघन और आंध्र प्रदेश के हितों के विरुद्ध है।
इस मसले पर विचार के लिए पिछले सप्ताह आंध्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी परंतु तेदेपा इस बैठक में शामिल नहीं हुई थी।
बाभली बांध को लेकर पिछले दिनों नायडू अपने 74 सहयोगियों के साथ परियोजना स्थल की ओर बढ़ रहे थे और इसी दौरान उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे प्रकरण पर दोनों राज्यों में हाल के दिनों में काफी तनाव देखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications