पंजाब में संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परगट सिंह केएलएफ के एक अन्य आतंकवादी बख्शीश सिंह का सहयोगी है। बख्शीश को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। परगट सिंह से पूछताछ की जा रही है।
चण्डीगढ़ से लगभग 70 किलोमीटर दूर पटियाला में पुष्पिंदर सिंह के घर में परगट सिंह किराए पर रहता था। पुलिस अधिकारी ने इस बात से इंकार नहीं किया कि परगट सिंह को केएलएफ दोबारा खड़ा करने का प्रयास कर रहा था।
गौरतलब है कि वर्ष 1981 से 1995 के बीच पंजाब आतंकवाद से ग्रसित था और इस दौरान करीब 25,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications