गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह गिरफ्तार
अहमदाबाद। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के तुरंत बाद गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी से पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शाह ने मीडिया से कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निर्देश पर सीबीआई ने उनके खिलाफ आरोप-पत्र तैयार किया है। शाह ने सीबीआई को दिए जाने वाले अपने बयान की वीडियो रिकार्डिग कराने और उसे आवश्यकता होने पर न्यायालय में पेश किए जाने की मांग की।
क्लिक करें- सोहराबुद्दीन मुठभेड़ से जुड़ी खबरें
उन्होंने कहा कि न्यायपालिक में उनका पूरा भरोसा है और उनके लिए सभी कानूनी रास्ते खुले हैं। शाह ने मीडिया को तथ्यों की पड़ताल के बाद रिपोर्टिग करने की सलाह देते हुए कहा कि जिन पुलिसकर्मियों को फर्जी मुठभेड़ का आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है, उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करीब 400 लोगों को पकड़कर जेल भेजा है। मीडिया ने इस तथ्य की अनदेखी की।
शाह ने आरोप लगाया कि उनसे पूछताछ से पहले ही सीबीआई ने उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर लिया था। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। शाह ने गुजरात की जनता के नाम एक पत्र भी जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications