संप्रग पर जमकर बरसे भाजपाई मुख्‍यमंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की अलोचना की। इसके साथ ही यहां आयोजित राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में इन मुख्यमंत्रियों ने अपनी राज्यों से संबंधित मांगों को भी उठाया।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महंगाई ने देश के विकास के सामने खतरा खड़ा कर दिया है। यदि इस पर प्रभावी तरीके से लगाम नहीं लगाया गया तो महंगाई वृद्धि प्रक्रिया को पटरी से उतार देगी।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बैठक के इतर मौके पर संवाददाताओं से कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी ने जनता पर और दबाव बढ़ाने का काम किया है। पोखरियाल ने कहा कि केंद्र सरकार अनाजों के संदर्भ में राज्यों की मांगे पूरी नहीं कर पा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार वादा करने के बाद भी महंगाई रोक पाने में विफल रही है। चौहान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री बैठक को बीच में ही छोड़ कर चल दिए। चौहान ने संवाददाताओं को बताया, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्रियों ने इस तरह की महत्वपूर्ण बैठक बीच में छोड़ दी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+