वैश्विक खतरा बन गया है लश्कर-ए-तैयबा : मुलेन

अमेरिकी दूतावास में मुलेन ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि लश्कर-ए-तैयबा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार मुलेन ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अफगानिस्तान और अन्य देशों में भी अपना विस्तार कर रहा है।

मुलेन ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन और अन्य आतंकवादियों के पाकिस्तान में होने संबंधी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान का भी समर्थन किया।

उन्होंने कहा, "वे एक बहुत सुरक्षित स्थान पर हैं और उनका पता लगाना बहुत कठिन है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर का कबायली इलाका अलकायदा का मुख्यालय बन गया है।"

मुलेन ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने हक्कानी के गिरोह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सेनाओं के खिलाफ हक्कानी गुट ही सबसे अधिक सक्रिय रहा है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान और अमेरिका बहुत मजबूत साझेदार हैं और पाकिस्तान को मदद और सहयोग बढ़ाने की अमेरिका की इच्छा है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों की वापसी की संभावना पर मुलेन ने कहा कि यह अभियान का अंत नहीं है। यह एक प्रक्रिया की शुरुआत होगी। अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में शांति कायम होने तक रुकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+