चालक रहित सौर विमान ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

दो हफ़्ते आसमान में उड़ान भरने के बाद इस विमान को बनाने वाली ब्रितानी कंपनी क़ाईनेटिक़ ने फ़ैसला किया कि उसका उद्देश्य पूरा हो गया है और शुक्रवार को विमान को ज़मीन पर उतारा.
इस पूरी योजना को अंजाम देने वाले प्रॉजेक्ट मैनेजर जोन सॉल्टमार्श ने बीबीसी को बताया, "हम इस प्रदर्शन के बहुत ख़ुश हैं. ये कई सालों की मेहनत का नतीजा है. इसमें बहुत से वैज्ञानिकों और इंजीनियर शामिल है."
ज़ीफ़ायर को 60 हज़ार फ़ीट पर ख़ूब धूप मिली जिससे इसकी सिलिकॉन सौर्य पैनल की लीथियम-सल्फ़र बैटरी को चार्ज मिला और इसके दो प्रोपेलर चलते रहे.
रात के समय इसकी ऊँचाई में कुछ कमी आई लेकिन इसकी बैटरी में इतनी ऊर्जा थी कि वह फिर भी उड़ता रहा. किसी भी चालक रहित, एक भी बार ईंधन भरने के बाद की गई उड़ान के लिए ज़ीफ़ायर ने 336 घंटे और 24 मिनट का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
लेकिन शर्त ये है कि विश्व एयर स्पोर्ट्स फ़ेडेरेशन के प्रतिनिधि इस बार से संतुष्ट होने चाहिए कि इसमें सभी नियमों का पालन किया गया था.












Click it and Unblock the Notifications