स्कूली बस पलटी, 12 छात्र घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को एक स्कूली बस के पलट जाने से 12 छात्र घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। डीपीएम कालेज की इस बस में 30-35 छात्र सवार थे।
पढ़ें मोबाइल के कारण छात्र को जमकर पीटा
मेरठ के पेहसूमा में एक अन्य वाहन के साथ टक्कर से बचने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे छात्रों से भरी बस पलट गई। पुलिस निरीक्षक पी.आर.रेवाला ने संवाददाताओं को बताया, "घायल छात्रों की उम्र छह साल से 17 साल के बीच है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।" पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications