मोबाइल के कारण छात्र को जमकर पीटा

जिला प्रशासन ने जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जिले के भरथना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं के छात्र राकेश कुमार को प्रधानाचार्य ए.के. त्रिपाठी के कार्यालय में उनके सामने ही शिक्षकों ने जमकर पीटा।
पढ़ें पिटाई के डर से छात्र स्कूल की छत से कूदा
इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने घायल छात्र को गुपचुप ढंग से अस्पताल में भर्ती करा दिया। छात्र के परिजनों को भी घटना के बारे में सूचना नहीं दी गई। राकेश को विद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को परिसर में मोबाइल फोन से बात करते हुए पकड़ा था, लेकिन मामला शुक्रवार को तब उजागर हुआ जब राकेश के दोस्तों ने स्थानीय पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद पत्रकारों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इटावा के उप-जिलाधिकारी ए.के.अवस्थी ने कहा यह गंभीर मामला है और घटना की व्यापक जांच होगी। प्रारंभिक जांच में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र को पीटने की बात सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications