मोबाइल के रीचार्ज कूपन अब रेलवे स्टेशनों पर भी
नई दिल्ली। अकसर सफर करते वक्त आपके मोबाइल का बैलेंस खतम हो जाता है। ऐसे में आपके लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है, कि चलती ट्रेन में अपना फोन कैसे रिचार्ज करवाएं। हो सकता है आप अपने किसी दोस्त से संपक करने की कोशिश करते होंगे, कि वो आपका मोबाइल ई-रिचार्ज करवा दे, कई बार यह परेशानी गंतव्य स्टेशन पहुंचने के बाद ही हल हो पाती होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि अब रेलवे स्टेशनों पर रिचार्ज कूपन उपलब्ध होंगे।
रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत मोबाइल फोन के रीचार्ज कूपन रेलवे स्टेशनों पर एसटीडी/पीसीओ बूथ से प्राप्त किए जा सकेंगे।
क्लिक करें- तत्काल आरक्षण से दलालों को दूर किया
इस निर्णय के अनुसार सभी क्षेत्रीय रेलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे रेलवे स्टेशनों पर मौजूद एसटीडी/पीसीओ बूथों को रीचार्ज कूपने बेचने की अनुमति दे सकते हैं। एसटीडी/पीसीओ बूथों को इसके लिए स्टेशन की श्रेणीवार अतिरिक्त लाइसेंस फीस काफी कम रखी गई है।
इस योजना को शुरू करने वाले एसटीडी पीसीओ बूथों को बोर्ड लगाना होगा जिस पर लिखा होगा- 'मोबाइल फोनों के लिए रीचार्ज कूपन उपलब्ध हैं' लेकिन उन्हें सेवा प्रदाता कंपनियों के नाम लिखने की अनुमति नहीं होगी।
उपरोक्त अनुमति शुरू में केवल एक वर्ष की अवधि के लिए अर्थात 30 जून 2011 तक दी जा रही है। उसके बाद रेलवे बोर्ड योजना को अपनाने के इच्छुक बूथों की संख्या, सभी क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त लाइसेंस फीस के बारे में विस्तृत जानकारी के आधार पर इस स्कीम की समीक्षा की करेगा।












Click it and Unblock the Notifications