रेलवे: सुबह 8-9 टिकट बुक नहीं कर पाएंगे ट्रैवल एजेंट

नई दिल्ली। रोजाना सुबह आठ बजते ही रेलवे टिकट बुकिंग की वेबसाइट आईआरसीटीसी डॉट को डॉट इन की वेबसाइट हैंग हो जाती है। यह इसलिए होता है क्‍योंकि हजारों लोग तत्‍काल टिकट बुक करने के लिए इसी समय लॉग इन करते हैं। तत्‍काल टिकट पाने की इस चूहा दौड़ में आम आदमी बुरी तरह परेशान हो जाता है।

पंद्रह से बीस मिनट बाद जब साइट फिर से काम करना शुरू करती है, तो पता चलता है तत्‍काल कोटा की सभी सीटें। असल में तत्‍काल कोटा खुलते ही सैंकड़ों ट्रैवल एजेंट अपने-अपने टिकट बुक करने में जुट जाते हैं, जिससे लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारतीय रेल ने ट्रैवल एजेंट्स पर शिकंजा कसने का हल ढूंढ़ निकाला है।

लॉग-इन आईडी पर होगी विशेष नजर

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग वेबसाइट से तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होने के शुरुआती घंटों में ट्रैवल एजेंटों को दूर रखने का फैसला किया है। ट्रैवल एजेंटों की वजह से आम आदमी को तत्काल टिकट नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही थीं। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रेलवे की वेबसाइट से ट्रैवल एजेंटों की भीड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बयान में कहा गया है कि इस महत्वपूर्ण कदम से अब आम आदमी भी रेलवे की वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग आसानी से करा सकेगा।

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक उन सभी लॉग इन आईडी पर नजर रखी जा रही है, जिनसे हर रोज तत्‍काल टिकट बुक किया जा रहा है। ऐसी आईडी को तत्‍काल खुलने के शुरुआती घंटों में ब्‍लॉक कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+