चंद्रबाबू नायडू साथियो समेत पहुंचे औरंगाबाद जेल
नांदेड़। विरोध प्रदर्शनों और पुलिस लाठीचार्ज के बीच तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके साथियों को मंगलवार को धर्माबाद जेल से औरंगाबाद जेल भेज दिया गया। नायडू और उनके साथियों को 26 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब उन्हें हरसुल इलाके में बनी औरंगाबाद केंद्रीय जेल में रखा जाएगा।
टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और उनके समर्थकों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे नांदेड़ जिले में महाराष्ट्र-आंध्रप्रदेश सीमा से आठ किलोमीटर भीतर स्थित धर्माबाद कस्बे में गोदावरी नदी पर बन रहे बाभाली बांध के निर्माण का विरोध कर रहे थे। टीडीपी नेताओं को लेकर जा रहे पुलिस दल के शाम चार बजे जेल परिसर पहुंचने के आसार हैं।













Click it and Unblock the Notifications