पाकिस्तान की यात्रा पर हिलेरी क्लिंटन

अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंची हैं.
क़ाबुल में अगले हफ्ते होने वाले अफ़गानिस्तान सम्मेलन से पहले हिलेरी की पाकिस्तान यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
अपनी यात्रा के दौरानी हिलेरी पाकिस्तानी में सेना के आला अफ़सरों और शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगी. दोनों पक्षों के बीच अफ़गानिस्तान पाकिस्तान सीमा पर तालेबान के बढ़ते प्रभाव पर बातचीत हो सकती है.
पाकिस्तान में लगातार हो रहे आत्मघाती हमलों के मद्देनज़र अमरीका ने हिलेरी के पाकिस्तान दौरे की जानकारी को बिल्कुल गुप्त रखा था. पाकिस्तान के बाद हिलेरी मंगलवार को अफ़गानिस्तान भी जाएंगी जहां वो काबुल कांफ्रेस में हिस्सा लेंगी.
हिलेरी और पाकिस्तानी पक्ष के बीच सामाजिक-आर्थिक सहयोग, स्वास्थ्य, जल, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और निजी क्षेत्रों से जुड़े तमाम मसलों पर चर्चा होनी है.
अमरीकी प्रशासन ने पूर्व में वादा किया था कि वो पाकिस्तान के साथ संबंधों को और सुदृढ़ करेगा और हिलेरी की यात्रा को इसी नज़रिए से देखा जा रहा है.माना जा रहा है कि हिलेरी अपनी यात्रा में इस बात पर ज़ोर देंगी कि पाकिस्तान अफ़गानिस्तान सीमा पर शांति के लिए अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान में सहयोग ज़रुरी है.
इतना ही नहीं वो पाकिस्तान के लिए अमरीका की ओर से विकास सहायता की घोषणा भी कर सकती है.












Click it and Unblock the Notifications