अफ़ग़ानिस्तान: मदद में करोड़ों डॉलर की वृद्धि संभव

अफ़ग़ानिस्तान: मदद में करोड़ों डॉलर की वृद्धि संभव

ब्रितानी सरकार की योजना है कि वह अफ़ग़ानिस्तान को दी जाने वाली 75 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद में 40 प्रतिशत की वृद्धि करे. साथ ही सरकार अन्य देशों को दी जा रही मदद पर पुनर्विचार भी करेगी.

ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास के मंत्री एंड्रयू मिचेल ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में स्थिरता कायम करने के अभियान में आर्थिक सहायता की भी अहम भूमिका है.

एंड्रयू मिचेल ने बीबीसी के एक टीवी शो में कहा है कि 'जिस तरह से भारत ताबड़तोड़ तरीके से ग़रीबी से बाहर निकल रहा है, उस पर बहुत ध्यानपूर्वक नज़र रखी जा रही है.'

बीबीसी के राजनीतिक संवाददाता का कहना है कि ऐसा माना जा रहा है कि इस पैसे का इस्तेमाल देश के सबसे असुरक्षित हिस्सों में स्थिरता कायम करने के लिए इस्तेमाल होगा.

ग़ौरतलब है कि पुलिस, आपात खाद्यापूर्ति और दवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली इस मदद को उस समय दिए जाने का फ़ैसला हो रहा है जब शुक्रवार और शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान में चार ब्रितानी सैनिकों के मारे जाने की ख़बर आई है.

इस तरह वर्ष 2001 से अफ़ग़ानिस्तान में मारे गए ब्रितानी सैनिकों की संख्या 320 हो गई है.

बीबीसी संवाददाता बेन राईट का कहना है, "ब्रिटेन की ओर से अन्य देशों को दी जाने वाली पूरी द्विपक्षीय मदद पर पुनर्विचार हो रहा है और हो सकता है कि कुछ देशों को दी जाने वाली मदद घट जाए."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+