टाटा की नैनो नहीं रही लखटकिया

जीं हां टाटा मोटर्स की नैनो का स्लोगन था आम आदमी की कार जिसकी कीमत सिर्फ एक लाख है लेकिन शायद अब ये जुमला लोगों की जुबान पर नहीं रहेगा क्योंकि लोगों की नैनो अब लखटकिया नहीं रही। क्योंकि टाटा मोटर्स ने ऐलान किया है कि नैनों की कीमत में इजाफा होगा क्योंकि इसकी लागत खर्च में बढ़ोत्तरी हो गई है।

यानी कि अब अगर आप नैनो को बुक करते हैं तो आपको 6 लाख ज्यादा देना पड़ेगा। हालांकि टाटा मोटर्स ने यह भी साफ किया की पहली एक लाख नैनो कारों को, 1 लाख रुपए में ही लोगों को दिया जाएगा।

महंगी हो गई नैनो

लेकिन इस संख्या के पूरा होने के बाद जो लोग नैनो की बुकिंग करवाएंगे, उन्हे 6 हजार रुपए तक की ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। फिलहाल एंट्री लेवल नैनो की कीमत 1.23 लाख रुपए है। जबकी इसका टॉप मॉडल 1.72 लाख रुपए में उपलब्ध है।

टाटा मोटर्स ने यह भी कहा है कि जो लोग बुकिंग करवाने के बाद लंबे समय से अपनी नैनो का इंतजार कर रहे हैं, उन्हे कंपनी की तरफ से खास तोहफा भी दिया जएगा। कंपनी इन्हे गिफ्ट में 4 हजार रुपए की एसेसरी या फिर एक साल का फ्री मेंटेनेन्स विकल्प देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+