बिहार कोर्ट ने सोनिया गांधी को भेजा समन
सोनिया को समन
न्यायालय के एक अधिकारी के मुताबिक न्यायालय ने नोटिस जारी करते हुए सोनिया गांधी को खुद या अपने वकील के माध्यम से 29 जुलाई के पूर्व न्यायालय में उपस्थित होकर इस मामले में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा इसी मामले में न्यायालय ने कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी व एक अन्य कांग्रेसी नेता को भी समन जारी किया है, जिसमें उक्त तिथि तक न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सुधीर कुमार ओझा ने 21 जून 2009 को एक हिन्दी समाचार पत्र के मुजफ्फरपुर संस्करण में छपे फोटो को आधार बनाते हुए एक शिकायत दायर की थी। इस तस्वीर में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि इस तस्वीर से जहां हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंची है वहीं देवी दुर्गा का अपमान हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications