जांच टीम नहीं जुटा पायी इशरत की फोन कॉल्स का ब्योरा
गांधीनगर। इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच की अंतरिम रिपोर्ट शुक्रवार को कोर्ट में पेश की। टीम ने जांच पूरी करने के लिए थोड़ा और वक्त मांगा। एसआईटी ने कहा कि इशरत व पुलिस अधिकारियों के बीच फोन कॉल्स का ब्योरा वो नहीं जुटा सकी है।
एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया वह एक से 20 जून, 2004 की अवधि में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं पीड़ितों के टेलीफोन और मोबाइल रिकार्ड का ब्योरा जुटाने में कामयाब नहीं हो सकी थी, क्योंकि मामला काफी पुराना है और रिकार्ड उपलब्ध नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस की गोली से हुई चार लोगों की मौत के मामले की दोबारा जांच के लिए उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष 13 अगस्त को पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक प्रमोद कुमार के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम गठित की थी। लेकिन कोर्ट ने एसआईटी की अभी तक की असफलता को देखते हुए टीम के पुनर्गठन का मन बना लिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो एसआईटी की टीम फिर से बनायी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications