अवैध खनन विवाद पर येदियुरप्पा ने
नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में अवैध खनन को लेकर उपजे संकट और विपक्ष की ओर से की जा रही इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग पर राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात की।
युदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री को जानकारी दी। इसके कारण राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है और विपक्षी विधायकों और सरकार के बीच चार दिनों से गतिरोध जारी है।
सीबीआई जांच को अपनी सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने गृह मंत्री को मुद्दे के बारे में बताया। एक लोकायुक्त को नियुक्त किया गया है और वह अवैध खनन घोटाले की जांच करेगा।"
विपक्षी कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर ने रेड्डी बंधुओं-पर्यटन मंत्री जी.जनार्दन, उनके बड़े भाई और राजस्व मंत्री जी.करुणाकर और छोटे भाई एवं विधायक जी. सोमशेखर पर बेल्लारी और उससे सटे आंध्र प्रदेश के इलाकों में भारी पैमाने पर अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाया है।
येदियुरप्पा ने कहा, "यदि मेरे मंत्रिमंडल का कोई भी सदस्य दोषी पाया गया तो मैं उसे 24 घंटे के भीतर हटा दूंगा।"
मुख्यमंत्री पहले ही घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को ठुकरा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्यपाल एच.आर.भारद्वाज से मिलकर अपनी सरकार के सीबीआई जांच विरोधी रुख से उनको अवगत कराया।
येदियुरप्पा के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications