विमान से पक्षी टकराया, उड़ान रद्द (लीड-1)
इंदौर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इंदौर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुआ एक विमान शनिवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। उड़ाने भरने के कुछ देर बाद एक पक्षी उससे जा टकराया। इसके तत्काल बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उड़ान रद्द कर दी गई है।
यहां के देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डे के निदेशक विवेक उपाध्याय ने इस घटना की पुष्टि की है। विमान गो एयवेज का था। इसने सुबह 7.45 बजे उड़ान भरी थी और इसके लगभग 15 मिनट बाद ही इससे पक्षी टकरा गया। इस वजह से इसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 140 यात्री सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि विमान की जांच के लिए मुंबई से इंजीनियर पहुंच रहे हैं। उड़ान रद्द कर दी गई है। खबर है कि संबंधित विमानन कंपनी यात्रियों के पैसे लौटाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications