कर्नाटक विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विपक्षी नेता अवैध खनन की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने की मांग करते हुए धरना दे रहे थे।
कांग्रेस नेता टी.बी. जयचंद्र एवं जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. रेवन्ना ने संवाददाताओं से कहा, "हमने धरना वापस ले लिया, क्योंकि दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित्काल के लिए स्थगित कर दी गई। अवैध खनन के विरुद्ध हमारा संघर्ष हालांकि जारी रहेगा।"
दोनों पार्टियों के सदस्यों ने सोमवार को धरना शुरू किया था। वे भाजपा सरकार से राज्य के लौह अयस्क खदानों में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने मांग को खारिज करते हुए मामले की जांच राज्य के लोकायुक्त एवं सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन.संतोष हेगड़े से कराने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications