चिदंबरम, उमर ने की कश्मीर के हालात पर चर्चा

P Chidambaram
नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद उमर ने संवाददाताओं को बताया, "हमने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। यह मुलाकात राज्य में कानून-व्यवस्था के संदर्भ हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए थी।"

उमर ने कहा कि चिदंबरम के साथ उनकी गहन बातचती हुई। उन्होंने बताया, "हमने इस संदर्भ में चर्चा की कि फिलहाल हम लोग कहां हैं और आगे किस तरह के कदम उठाने हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुलाकात के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों को कैसे इस काबिल बनाया जाए कि वे भीड़ पर काबू कर सकें और निर्दोषों की जान भी न जाए।"

क्लिक करें- देश दुनिया की ताज़ा खबरें | लाइफस्‍टाइल

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के साथ इस मुलाकात में भविष्य के कदमों पर भी चर्चा की गई ताकि घाटी में पूरी तरह से शांति बहाल की जा सके। उमर रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

घाटी में सेना से जुड़े एक सवाल पर उमर ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ राज्य में लड़ रहे सुरक्षा बलों का सेना भी एक हिस्सा है जो नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात रहती है। इसके अलावा कश्मीर में सेना की कोई और भूमिका नहीं है।"

गौरतलब है कि पिछले दिनों में घाटी में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में कई लोग मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+