भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत टूटी नहीं है : राव (लीड-1)
राव ने समाचार चैनल, सीएनएन-आईबीएन को बताया कि विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के बारे में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की तीखी टिप्पणी भारत के लिए वाकई चकित करने वाली है।
राव ने कहा, "कुरैशी की टिप्पणी चकित करने वाली है। इस तरह की टिप्पणी का कोई कारण नहीं था।"
राव ने कहा कि संवाद प्रक्रिया हर हाल में जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच गुरुवार को हुई बैठक में वार्ता टूटी नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि वह कैसे कह सकती हैं कि वार्ता नहीं टूटी है, राव ने कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने कोई घोषणा नहीं की। "हमने बातचीत की, लेकिन कोई घोषणा नहीं की।"
राव ने कहा कि भारत इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट है कि संवाद प्रक्रिया कैसे आगे बढ़नी चाहिए। आत्मविश्लेषण पाकिस्तान को करना है। हमें धर्य रखने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications