दार्जीलिंग त्रिपक्षीय वार्ता का छठा चक्र 24 जुलाई को
सिलिगुड़ी, 17 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बीच गोरखालैण्ड मुद्दे पर छठे दौर की त्रिपक्षीय बातचीत 24 जुलाई को नई दिल्ली में होगी।
इस बात का खुलासा करते हुए जीजेएम के सहायक महासचिव बिनोय तमांग ने यहां कहा कि पार्टी नेतृत्व को बातचीत के बारे में केंद्र सरकार की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है।
तमांग ने कहा, "हमें पिछले शुक्रवार की शाम दिल्ली से एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि त्रिपक्षीय वार्ता 24 जुलाई को होगी।"
तमांग ने हालांकि कहा कि जीजेएम अभी अपने शिष्टमंडल के सदस्यों को तय नहीं कर पाया है।
तमांग ने यह भी कहा कि पार्टी ने त्रिपक्षीय वार्ता की मांग को लेकर घोषित तीन चरणों के बंद को वापस लेने की घोषणा अभी नहीं की है।
ज्ञात हो कि जीजेएम ने 28-30 जुलाई के बीच 72 घंटे के बंद का एलान किया हुआ है। जीजेएम ने दो अगस्त से 11 सितंबर तक 40 दिनों के बंद की भी धमकी दे रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications